उपाय, गोपेश्वर गोपी शिव महापुराण के उपाय
पांचवें दिन की कथा 7 नवंबर 2023 उपाय 01 श्री शिवाय नमस्तुभ्यं हर हर महादेव यदि कोई जमीन जायदाद के झगड़े, अदालत में भाई-भाई या पति पत्नी का केस या किसी गलत तरीके से कोई आक्षेप लगा कर केस लगा दिया है या कोई प्रशासनिक कार्यवाही चल रही है। तो यह उपाय अवश्य करें। श्री गोपेश्वर शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन की गुरुजी ने बताया एक अचूक उपाय, आप पूर्ण विश्वास के साथी से करेंगे तो मुझे भरोसा है कि आप अपने कार्य में अवश्य सफल होंगे। इस उपाय में करना क्या है? अपने घर के एक लोटे में अपने घर का जल लीजिए, जल के साथ में एक बैल पत्र, एक शमीपत्र, एक दूर्वा अर्थात एक दूब घास, एक कनेर का पुष्प और एक अक्षत अर्थात एक आखा चावल आदि पांच वस्तुएं एकत्रित करें। किसी बिली पत्र के वृक्ष के नीचे जाएं। पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करें। उसका पूजन करें तथा उसी शिवलिंग पर रंगेश्वर महादेव, चंपेश्वर महादेव कुंदकेश्वर महादेव के नाम लेकर और अपनी मनोकामना याद करते हुए, एक-एक कर ये पांचो वस्तुएं शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके उपरांत पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन करें और इन पांचो वस्तुओं को उठाकर अपने घर ले...