बरसाना परिक्रमा

बरसाना परिक्रमा

ब्रज के धर्म स्थलों पर परिक्रमा का महत्व होता है। गोवर्धन की गिरिराज परिक्रमा तो बहुत प्रसिद्ध है। मथुरा, वृंदावन आदि स्थानों पर भी परिक्रमा होती है। बरसाना की जो परिक्रमा है वह गहवरवन परिक्रमा है। कहते हैं कि बरसाना की एक परिक्रमा गोवर्धन की सात परिक्रमा के समान फलदाई है।

करीब एक कोस की है यह परिक्रमा

बरसाना की परिक्रमा से यहां के अधिकांश मंदिरों के दर्शन होते हैं। परिक्रमा जहां से शुरू होती है वहीं पर समाप्त होती है। ज्यादातर भक्त यह परिक्रमा मुख्य बाजार से शुरू करते हैं। बाजार से थाना मार्ग पर यह परिक्रमा आगे बढ़ती है। थाना पहुंचने के बाद रास्ता सांकरी खोर की तरफ जाता है। यहां शीतला माता का मन्दिर स्थित है। यह मन्दिर परिक्रमा के बाय ओर है। यहां भक्तजन दर्शन करते हैं।

राधा की नगरी में करें राम के दर्शन

यहां एक घाटी है जिसके बायीं तरफ विलासगढ़ की पहाड़ी है। दायीं तरफ कुशल बिहारी मंदिर है। यहां दायीं ओर बड़े बड़े रेतीले टीले हैं। दरअसल यह समूचा बरसाना नगर रेतीले टीलों पर ही बसा हुआ है। यहां के गलियों में हो उतार चढ़ाव दिखता है उसकी वजह उनके नीचे दबे रेत के टीले ही हैं। थोड़ा आगे बढ़ने पर दायीं ओर के रेतीले टीलों से आगे राम मंदिर स्थित है। राम मंदिर के दर्शन कर आगे बढ़ने पर सांकरी खोर आती है।

यहां पर होती हैं मटकी फोड़ लीला
यह सांकरी खोर एक तंग घाटी है। इसके बायीं तरफ विलासगढ़ की पहाड़ी है और दायीं तरफ मोरकुटी की पहाड़ी। इन पहाड़ियों पर मन्दिर बने हुए हैं। ये जो साकरी खोर है यह मटकी लीला का स्थान है। कहते हैं द्वापर में श्रीकृष्ण ने इस स्थान पर गोपियों की दही से भरी मटकी यहाँ तोड़ी थी हर वर्ष भादों के महीने मैं यहाँ मटकी फोड़ लीला आयोजित होती हैं। इन दोनों पहाड़ियों पर रास मंडप बने हुए हैं रासलीला के दौरान यहाँ राधा-कृष्ण के स्वरूप विराजते हैं।

राधा सरोवर और गहवरवन को करें प्रणाम
यहां से आगे परिक्रमा चिसोली गांव में पहुंचती है। यह राधा रानी की सहेली चित्रा सखी का गांव है। चिकसौली की गलियों से आगे गहवरवन स्थित है। यहां राधा रस मन्दिर और राधा सरोवर दर्शनीय हैं। यहां से मोरकुटी और मान मन्दिर के शिखरों तक जाने के रास्ते हैं। राधा सरोवर बहुत गहरा है। परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु इसके दर्शन अवश्य करते हैं। लोग इसे गहवर कुंड भी कहते है। मोरकुटी की पहाड़ी और मान मन्दिर की पहाड़ी के बीच की तंग चाटी में जो वृक्षाचली है यही गहबरबन है।

गहवरवन में बंदरों से रहें सावधान
यहां से परिक्रमा वापसी की दिशा में मुड़ती है। आगे चलने पर महाप्रभु बल्लभाचार्य जी की बैठक स्थित है। यहां दोनों तरफ ऊंची ऊंची पहाड़ियां दिखती हैं। इस क्षेत्र में बन्दर भी बड़ी संख्या में मिलते हैं। यहां श्रद्धालुओं को बंदरों से सावधान रहना पड़ता है। बहुत से श्रद्धालु इन बंदरों को खिलाने के लिए फल लेकर आते हैं। ऊंचे पर्वत पर गहरा कुंआ 'आश्चर्य'

आगे दायीं तरफ एक रास मंडल स्थित है यह बहुत प्राचीन है। यहां प्रतिदिन रास लीला होती है। यहां एक कुंआ भी है जो बहुत गहरा है। इसके आगे चलकर व्यायीं तरफ बहुत से संतों की समाधियां दिखती है। दायीं तरफ दानगढ़ मन्दिर हैं। यहाँ भक्तजन दान बिहारी के दर्शन करते हैं। इस मंदिर के आगे एक पत्थर का बना प्राचीन झूला स्थित है।

कुशल बिहारी मंदिर है भव्य
यहां से आगे कुशल बिहारी मंदिर मड़ता है। कुशल बिहारी मंदिर राजस्थान सरकार का मन्दिर है। गाड़ियों से आने का रास्ता भी यहां तक आता है। यहां पार्किंग और कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है। यहां से जागे का रास्ता लाड़लीजी के मन्दिर की ओर जाता है। यहां परिक्रमा मार्ग अपेक्षाकृत चौड़ा है। उद्यान विभाग की देख रेख की वजह से यहां हरियाली भी बनी हुई है। थोड़ा आगे चलकर दायीं तरफ स्वामी जी का स्थान है। 

स्वामी को प्रणाम अवश्य करें
स्वामी जी लाइलीजी मन्दिर के गोस्वामीजनों के पूर्वज है। इनका पूरा नाम नारायण दास स्वामी जी था। ये नारायण भट्टजी के शिष्य थे भट्टजी ने लाड़लीजी की प्रतिमा का प्राकट्य किया था। उन्होंने बाद में लाडलीजी मन्दिर की सेवा का दायित्व स्वामीजी को सौंप दिया था। पिछले करीब पांच सौ वर्ष से स्वामीजी के वंशज गोस्वामीजन ही लाड़लीजी की सेवा करते आ रहे हैं।

आगे चलकर हम पहुंचते हैं लाडलीजी मन्दिर। 
यह मुख्य मंदिर है। यहां दर्शन के उपरांत मन्दिर के पीछे से होते हुए सिंघपौर तक जाते हैं। सिंघपौर पर गोमाता का मन्दिर है। यहां बगल में ही श्री राधाजी के चरण चिन्ह के भी दर्शन हैं। यहीं ब्रह्मा जी का भी मन्दिर है।

नीचे उतरने के लिए हैं सीढियां

सिंघपौर से नीचे उतरने के लिए सीढियां हैं। यहां से नीचे तक करीब 180 सीढियां है। इनसे नीचे आते समय रास्ते में कई दर्शनीय स्थल है। थोड़ा नीचे आने पर हनुमानजी का मन्दिर है। यहीं पर नागाजी की कुटी भी है। 

राधा रानी के दादी बाबा का प्राचीन मंदिर
और नीचे आने पर राधाजी के दादी बाबा का मन्दिर है। यहां से सीढियां दो भागों में बंट जाती है। दायीं और कि सीढ़िया रंगीली गली में जाती हैं। बायीं तरफ की सीढ़ियां सुदामा चौक की तरफ जाती है। परिक्रमार्थियों को सुदामा चौक की तरफ जाना चाहिए। इन सीढ़ियों पर आगे साक्षी गोपाल मंदिर, दाऊजी मन्दिर आदि स्थान दर्शनीय हैं। 

और आप पहुँच गए सुदामा चौक
नीचे पहुंचने पर सुदामा चौक है। यहां एक प्राचीन कुआ दर्शनीय है। यहां सुदामा जी का मन्दिर बना है। यहीं पर पथवारी देवी का मन्दिर भी है थोड़ा आगे वृषभानु जी मन्दिर और अष्टसखी मन्दिर पड़ते हैं। इनसे आगे बाजार की और चलकर लड़ेली लाल मन्दिर है। इसके आगे चलने पर रंगीली गली चौक, गंगा मन्दिर, गोपाल जी मन्दिर और श्यामा श्याम मन्दिर के दर्शन करते हुए श्रद्धालु मुख्य बाजार में पहुंचते हैं। यह वही स्थान है जहां से परिक्रमा शुरू की थी।

Comments

Popular posts from this blog

विभीषण की पुत्री त्रिजटा

प्रदीप मिश्रा के शिव पुराण के उपाय और टोटके | 2 |

जानिये क्यों शास्त्रों में वर्जित है शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद ग्रहण करना?